Tuesday 7 January 2014

औट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन।


नगवाईं। मुखयमंत्री वीरभद्र सिंह पर लगाए गए आरोपों के विरोध में कांगे्रस कार्यकर्ताओं ने द्रंग हलके के औट में भाजपा नेताओं के पुतले जलाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने औट में जमकर प्रदर्शन तथा नारेबाजी की तथा भाजपा नेता अरूण जेटली, भाजपा के पूर्व मुखयमंत्री प्रेम कुमार घूमल , भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्टीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के पुतले जलाकर प्रर्दशन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता कर्मवीर सिंह पठानिया ने कहा की भारतीय जनता पार्टी मुखयमंत्री वीरभद्र सिंह की साफ सुथरी छवी पर बेवजह कीचड उछाल रही है। उन्होंने भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा की इस ओछी राजनीती को अगर बंद नहीं किया गया तो भाजपा को इसका मुहतोड जबाज दिया जाएगा। इस मौके पर एनएसयुआई के पूर्व प्रदेश महासचिव अंकुश शर्मा ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भााजपा ने अपने कार्यकाल में अफसरों को डरा धमका कर एचपीसीए को फायदा पहुंचाया है और अनुराग ठाकुर ने इसी सोसाईटी को कंपनी में बदल कर प्रदेश की जमीनों पर कब्जा किया है। द्रंग कांग्रेस प्रवक्ता कैलाश शर्मा ने कहा कि भाजपा अपने शासन काल में हुए भ्रष्ट कार्यों को दबाने के लिए तथा जनता का ध्यान बांटने के लिए वीरभद्र सिंह पर कीचड उछााल रही है। इस मौके पर युथ बोर्ड के डायरेक्टर तथा एनएसयूआई के प्रदेश प्रवक्ता उदय नंद और द्रंग युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...