Thursday 25 July 2013

आशियाने गिराने को सरकारी विभाग दोषीः भाकपा


मंडी। भारतीय कमयुनिस्ट पार्टी की शहरी इकाई ने नगर परिषद के मकानों को तोडने की कार्यवाही के लिए नगर परिषद और अन्य विभागों को दोषी करार दिया है। भाकपा की बैठक राज्य परिषद के सदस्य राज सिंह मंडयाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस अवसर पर उन्होने कहा कि मंडी शहर के हर वार्ड में पार्षद मौजूद हैं। नगर परिषद के पास पूरा इंजिनियरिंग का स्टाफ है। इसके बावजूद भी नगर परिषद ने अवैध निर्माण होने से क्यों नहीं रोका। अब लोगों के आशियाने गिराए जाना इन अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्नचिन्ह लगाता है। आल इंडिया ट्रेड युनियन (एटक) के राज्य उपाध्यक्ष प्रकाश पंत ने कहा कि अगर शहर में तोडे जा रहे मकान अवैध निर्माण हैं तो इन आशियानों को बिजली, पानी और सीवरेज के कुनैक्शन कैसे दिये गये हैं। उन्होने कहा कि इन अवैध निर्माणों के लिए सरकार के विभिन्न महकमे जिममेवार हैं। भाकपा ने मांग की है कि भूमिहीनों के आशियाने गिराये जाने से पहले इन्हे पुर्नवासित किया जाए।

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...