Friday 26 July 2013

आदमखोर तेंदुए ने मचाया आतंक


मंडी। आदमखोर तेंदुए ने सराज क्षेत्र में आतंक मचा रखा है। तेंदुए के हमले से अभी तक दो महिलाओं की मौत हो चुकी है जबकि दो अन्य लोग घायल हुए हैं। क्षेत्रवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल यादवेन्द्र ठाकुर, नंद लाल ठाकुर, कुलदीप ठाकुर, नीरज शर्मा, यशवंत, नरेश ठाकुर, हेम सिंह ठाकुर, भीम सिंह, राजकुमार सैन और जी एन ठाकुर की अगुवाई में इस मसले को लेकर वीरवार को कार्यकारी उपायुक्त गोपाल चंद से मिला। प्रतिनिधिमंडल के अनुसार विगत 24 जुलाई को क्षेत्र की ग्राम पंचायत लंबा थाच के केऊली गांव की महिला को आदमखोर तेंदुए ने अपना शिकार बना दिया है। इस महिला की मौका पर ही मौत हो गई है। इससे पहले भी आदमखोर हो चुका यह तेंदुआ एक महिला व एक पुरूष को अपना शिकार बना चुका है। पिछले पांच दिनों में इस तेंदुए ने तीन लोगों पर हमला किया है। जिनमें से दो की मौत हो चुकी है जबकि तीसरा घायल जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। उन्होने बताया कि आदमखोर तेंदुए के डर से स्थानिय लोगों में दिन के समय भी खेतों में काम करने, घास निकालने को जाने या घर से बाहर निकलने पर अपनी जिंदगी की सुरक्षा के प्रति आशंकित हैं। इतना ही नहीं क्षेत्रवासी अब अपने बच्चों को स्कूल भेजने से भी कतराने लगे हैं। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से इस तेंदुए पर काबू पा कर लोगों को सुरक्षित करने की गुहार मांग की है। इधर, कार्यकारी उपायुक्त गोपाल चंद ने कहा कि आदमखोर हो चुके तेंदुए को मारने के लिए क्षेत्र के अच्छे निशानेबाजों को अधिकृत किया गया है। इसके अलावा वन विभाग को पिंजरा लगाने के भी निर्देश जारी किये गये हैं।

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...