Wednesday 3 July 2013

तीन पुलिस कर्मियों ने महिला से दुराचार किया


मंडी। पुलिस की खाकी वर्दी उस समय एक बार फिर से दागदार हो गई जब मंडी शहर के बीचों बीच तीन पुलिस कर्मियों ने एक महिला को अपनी दरिंदगी का शिकार बनाया। पुलिस ने पीडिता से दुराचार करने के मामले दर्ज कर तीनों पुलिस कर्मियों को हिरासत में ले लिया है। जिन्हे अदालत ने पुलिस तहकीकात के लिए चार दिन के पुलिस रिमांड में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार विगत एक जुलाई को जिला के लडभडोल क्षेत्र के गवाला गांव की एक महिला टारना माता मंदिर के दर्शन करने के लिए मंडी आई हुई थी। बस स्टैंड के पास ही पुलिस लाईन गेट के पास उसे वर्दी में एक पुलिस कर्मी मिला। महिला ने पुलिस कर्मी से टारना मंदिर जाने के बारे में पूछा तो उसने कहा कि वह उसे वहां छोड देगा। इसके बाद उक्त कर्मी पुलिस लाईन से अपनी वर्दी बदल कर आया और उसे टारना मंदिर ले जाने के लिए एक तिपहिया में बिठाया। लेकिन उक्त कर्मी उसे टारना मंदिर न ले जा कर उसे अपने क्वाटर में ले गया। जहां मान सिंह नामक उक्त कर्मी ने उसके साथ दुराचार किया। मान सिंह ने महिला को 200 रूपये की राशि दी। इसके कुछ समय बाद इस कमरे में भुप सिंह और सुभाष चंद भी पहुंच गए। उक्त दोनों कर्मियों ने भी पीडिता के साथ दुराचार किया। पीडिता किसी तरह से आरोपियों के चंगुल से निकल कर सदर थाना में पहुंची। जहां पीडिता ने इंस्पैक्टर कमला घई के पास अपना ब्यान दर्ज करवाया। पुलिस ने भादंस की धारा 376 के तहत मामला दर्ज करके तहकीकात शुरू कर दी। पुलिस ने तीनों आरोपी कर्मियों को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों को बुधवार को न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कोर्ट नंबर एक रमणीक शर्मा के न्यायलय में पेश किया गया। जहां पर पुलिस ने आरोपी कर्मियों को पुलिस रिमांड में भेजने की अर्जी दी गई। अदालत ने आरोपियों से पुलिस हिफाजत में तहकीकात और बरामदगी शेष होने के कारण उन्हे 6 जुलाई तक पुलिस रिमांड में भेजने के आदेश दिये हैं। शहर के बीचों बीच रक्षकों के भक्षक बन जाने और पुलिस की खाकी वर्दी को दागदार करने वाले पुलिस कर्मियों की यह दरिंदगीपूर्ण घटना दिन भर चर्चा का विषय बनी रही। जिला पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होने बताया कि पुलिस आरोपियों से तहकीकात और बरामदगी की कार्यवाही करने में जुट गई है।

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...