Monday 25 April 2011

निरंकारी मंडल ने मनाया मानव एकता दिवस

मंडी। संत निरंकारी मंडल जोन 6 का मानव एकता दिवस डडौर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कुल्लू, बिलासपुर और मंडी जिला के करीब 5000 लोग एकत्र हुए थे। निरंकारी मंडल की ओर से इस दिवस पर रकत दान शिविर आयोजित किया गया। जिसका उदघाटन उपमंडलाधिकारी सदर विनय कुमार ने किया। शिविर में करीब 300 लोगों ने रकत दान किया। यह शिविर आई जी एम सी शिमला के डा मदन लाल कौशल तथा क्षेत्रीय असपताल के डा अरिन्दम राय और डा शेखर कपुर की देखरेख में आयोजित हुआ। इस अवसर पर मुखय अतिथी विनय कुमार ने कहा कि निरंकारी मिशन रकत दान से मानवता की सेवा करके समाज में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। मिशन के जोनल इंचार्ज तेज सिंह चौधरी ने जानकारी देते हुए कहा कि निरंकारी मिशन रकतदान के क्षेत्र में अग्रणी संसथा है। मिशन साल 1986 से 2010 तक 4,21,000 युनिट रकत दान कर चुका है। मिशन के ए पी आर ओ कुममी राम ने बताया कि शिविर में संतसंग का भी आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता दिल्ली से आए मिशन के कानूनी सलाहकार सेवानिवृत न्यायधीश आर के मेहता ने की। निरंकारी मिशन के इस आयोजन में सथानिय विधायक प्रकाश चौधरी, एस डी एम सरकाघाट विजय कुमार, फोरेंसिक लैब गुटकर के उप निदेशक डा राजेश वर्मा, मिशन के सथानिय प्रमुख प्रेमदास व संचालक प्रेमसिंह भी मौजुद थे।

No comments:

Post a Comment

मंडी में बनाया जाए आधुनिक पुस्तकालयः शहीद भगत सिंह विचार मंच

मंडी। प्रदेश की सांस्कृतिक और बौद्धिक राजधानी मंडी में आधुनिक और बेहतरीन पुस्तकालय के निर्माण की मांग की गई है। इस संदर्भ में शहर की संस्...